अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : मूक और बघिर महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य शिविरटैग:#मूकबधिरमहिलाकल्याणफाउंडेश, #लखनऊफाउंडेशनऑफडेफवीमेन्सवेलफेयरफाउंडेशन, #माधुरीहलवासियास्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि लखनऊ : मूक बधिर महिला कल्याण फाउंडेशन यूपी के सहयोग से लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वीमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने डॉ मधुप रस्तोगी द्वारा कैंसर की रोकथाम और देखभाल पर एक कार्यक्रम का आयोजन हलवासिया कोर्ट में कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्वेता , विशिष्ट अतिथि राधा करकारिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, मिनी गोपाल महासचिव डीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ एवं समन्वयक राखी शुक्ला उपस्थित थी। लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वीमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष माधुरी हलवासिया ने बताया कि मूक बघिर महिलाओं के कल्याण के लिए हमारी संस्था कई तरह के आयोजन करती रहती है जिसमे स्वास्थ्य और रोजगार परक शिविर शामिल है हम सभी इन महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम में देश भर से श्रवण बाधित महिलाओं ने भाग लिया। डेफ की स्वास्थ्य की दिशा में अगला कदम विशेष आवश्यकता वाली महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन करना है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
यूपी में अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 24 घंटे में 6 एनकाउंटर में एक की मौत.. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 ......
दुल्हन प्रेमी संग फरार, छोटी से होने जा रहा था निकाह... तभी आ धमका उसका लवर, बैरंग लौटी बारात ..उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय बड़े विवाद में बदल गया, जब ......
कानपुर : सास की खूबसूरती पर दीवाना हुआ दामाद, कोर्ट में जाकर की शादी, मांगा आशीर्वाद..कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दावा ......