सेंट जोज़फ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज शाखा में विदाई समारोह आयोजित 
सेंट जोज़फ इण्टर कॉलेज उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ कक्षा बारह के विद्यार्थियों को दी गई विदाई.


लखनऊ  :  सेंट जोज़फ इण्टर कॉलेज के ठाकुरगंज शाखा में 01-04-2022 को अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास से कक्षा बारह के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ. सेंट जोज़फ परिवार ने बारहवीं के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य तथा परीक्षा में सफलता की कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी. 



सेंट जोज़फ विद्यालय समूह की संस्थापक चेयरपर्सन पुष्पलता अग्रवाल ने बोर्ड-परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियें को आशीर्वचन दिये तथा उनके उज्ज्वल एव सुखद भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं. 

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने अपने मधुर गीतों, नृत्यों, आदि के द्वारा वातावरण को रंगीन बना दिया. 

इसके अतिरिक्त मिस्टर एवं मिस सेंट जोज़फ का भी चुनाव किया गया. जिसमें मिस्टर सेंट जोज़फ मुजम्मिल़ एवं  मिस सेंट जोज़फ जाह्नवी सिंह चुने गए.  



विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक  राजेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. विद्यालय प्रधानाचार्या आभा अवस्थी ने भी बच्चों को भावपूर्ण शब्दों मे परीक्षा मे सफलता एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।  इस प्रकार सुखद यादों को समेटे इस वर्ष का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......