एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में हुई करोड़ों की चोरी, मामला दर्ज टैग:#ActressSonamKapoor, #SonamKapoorshouserobbedofcrores, #BurglaryInDelhiHouse, #CaseRegisteredअभिनेत्री सोनम कपूरनई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के राजधानी दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज करायी है।नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि बीते 23 फरवरी को चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं, जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई में हैं।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री जा रही इनोवा नदी में गिरी, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 लापता..इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ......