यूपी : देवरिया में 2 भाईयों की हत्या, सौतेली मां समेत तीन गिरफ्तार
मौके पर जुटी पुलिस


देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना इलाके में बुधवार को दो भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप सौतेली मां, भाई और भाभी पर लगा है. दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही डीआईजी गोरखपुर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना को लेकर परिवार से बातचीत की है. फिलहाल, पुलिस ने सौतेली मां, बेटे और उसकी बहू को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है. 

 जानकारी के मुताबिक दुबई में नौकरी करने वाला श्रीनिवास प्रसाद ने दो शादियां की है. उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, अपने बेटे राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मनसा देवी, बेटे अजय (18) और अभिषेक (12) के साथ गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां में रहती है. बुधवार की सुबह मनसा नित्यक्रिया कर खेत से वापस घर लौटी तो बेटे अजय (18) और अभिषेक (12) का शव खून से सना हुआ पड़ा देखकर उनकी चीख निकल गई.

चीख पुकार सुन वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस कप्तान डॉ. श्रीपति मिश्र (उप महानिरीक्षक) मौके पर पहुंचे. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की.पीड़ित मनसा ने पुलिस को बताया कि घर के बटवारे को लेकर उनकी सौतन कुसुम से विवाद चल रहा है. आरोप है कि कुसुम ने अपने बेटे राजू और बहू अर्चना के साथ मिलकर उनके बेटों की हत्या की है. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......