पूर्व सांसद व सपा नेता रिजवान जहीर की लखनऊ की संपत्ति हुई कुर्कटैग:#सपानेतारिजवानजहीर, #पूर्वसांसद, #जेल, #लखनऊकमिश्नरेटपुलिस, #बलरामपुरपुलिसजिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर गुरुवार को एसीपी महानगर जया सांडिल्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।लखनऊ : हत्या की साजिश और गैंगस्टर के तहत जेल में बंद पूर्व सांसद व सपा नेता रिजवान जहीर की लखनऊ स्थित 3.62 करोड़ की सम्पत्ति को लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया है। इससे पहले बलरामपुर पुलिस ने चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।जिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर गुरुवार को एसीपी महानगर जया सांडिल्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक विकासनगर तेज बहादुर सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।उल्लेखनीय है कि अपराधी रिजवान जहीर व उनके परिजन की लगभग 03 करोड़ 26 लाख रुपये की संपत्ति पूर्व में जब्त जा चुकी है। इस प्रकार लगभग कुल 06 करोड़ 88 लाख की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इससे पहले भी तुलसीपुर में पुलिस करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति और बंगला सीज कर चुकी है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
CBI कोर्ट का बड़ा फैसला: राजा भैया को जियाउल हक हत्याकांड में मिली अंतिम राहत..उत्तर प्रदेश के चर्चित कुंडा सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री ......
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव को सीएम बनाने की हुंकार, सपा-लोकदल में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू..उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है। ......