बार बाला के साथ दरोगा का छम्मक छल्लो डांस वायरल, एसपी ने किया निलंबित
बार बाला के साथ डांस करते दरोगा राजेश कुमार यादव


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दरोगा बार बालाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है. दारोगा का नाम राजेश कुमार यादव है और वह छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो के गाने पर जमकर डांस किया. इतना ही नहीं दरोगा भरी महफिल में बार बाला के साथ लिपट-लिपट कर डांस करते हुए देखा गया है.


मामले का वीडियो सामने आने के बाद जनपद के एसपी ने दारोगा राजेश कुमार पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बिना अनुमति के सांगीपुर थाने का दारोगा गाजीपुर एक तिलक कार्यक्रम में गया था.  इस मामले में लापरवाही और अनुशासनहीन दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.  

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......