स्मिता बनी इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की नई अध्यक्ष
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. वर्षा विनय कुमार व डिस्ट्रिक्ट आईएसओ शिखा भार्गव का स्वागत बुके देकर किया गया।


लखनऊ। मैत्री सेवा व जोश की भावना से इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हज़रतगंज स्थित होटेल में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. वर्षा विनय कुमार व  डिस्ट्रिक्ट आईएसओ शिखा भार्गव का स्वागत बुके देकर किया गया।


डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, क्लब की पूर्व अध्यक्ष मधु भार्गव  ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्मिता अग्रवाल को कॉलर पहनाकर कार्यभार ग्रहण कराया, व पदाधिकारियों में संगीता मित्तल सचिव, अनुपमा ओसवाल कोषाध्यक्ष, जागृति जालान एडिटर, शिखा राज को आईएस का कार्यभार सौंपा गया। डॉ. वर्षा  ने क्लब की पत्रिका का विमोचन किया। शिखा राज द्वारा स्वागत गीत तथा प्रिया व रश्मि द्वारा गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर नवजात बच्चों के लिए 20 किलो लेक्टोजन, फिजियोथैरेपी सेंटर को दो वॉकर, गरीब महिलाओं को सिलाई के लिए कपड़े व बैग बनाने का सामान दो लड़कियों की पढ़ाई के लिए स्कूल व कॉलेज की साल भर की फीस दी गई। कार्यक्रम में मालविका, प्रमिला भार्गव, मोनिका, सोनी, रीना समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......