उप्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दयाशंकर के पिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


बक्सर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार के बक्सर पहुंचे। वह यहां उप्र सरकार में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने सिंह के पिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिले के छोटकाराजपुर गांव स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, मंत्री दयाशंकर सिंह के बक्सर स्थित निवास पर उनके स्व. पिता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के लिए आया था।

मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उप्र पुलिस के साथ बिहार पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर गांव में बने हेलीपैड पर उतरा। वे अकेले ही मंत्री दयाशंकर सिंह के घर आए थे। योगी 25 मिनट तक यहां रुके।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......