सीए परीक्षा में लखनऊ के टॉपर बने फरहानटैग:#सीए, #लखनऊशाखा, #सीआईआरसी, #कैम्पसप्लेसमेंट, #CA, #LucknowBranch, #CIRC, #CampusPlacementइस बार दोनों ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 14.85, प्रथम ग्रुप का 15.08 और द्वितीय ग्रुप का 25.39 रहा। लखनऊ।1949 में संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान आईसीएआई ने पारदर्शिता, जवाबदेही और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए समर्पित एक विशिष्ट विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान साबित की है। लखनऊ ब्रांच ऑफ सीआईआरसी आफ आईसीएआई द्वारा दिनांक 15 जुलाई को नये सीए बने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि मई 2022 में सीए की परीक्षा संपन्न हुई थी जिसका परिणाम शुक्रवार (आज) आया है। इस बार लखनऊ से 881 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 175 विद्यार्थियों ने दोनो ग्रुप में परीक्षा दी और 26 विद्यार्थियों ने दोनो ग्रुप पास किया, प्रथम ग्रुप में 391 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 59 और द्वितीय ग्रुप में 315 विद्यार्थियों में से 80 उत्तीर्ण हुए। इस बार दोनों ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 14.85, प्रथम ग्रुप का 15.08 और द्वितीय ग्रुप का 25.39 रहा। लखनऊ से फरहान उर रहमान ने 800 में से 587 अंको को प्राप्त करके लखनऊ में टॉप किया । अनंत अग्रवाल ने 510 अंक प्राप्त करके द्वितीय और हर्षित सिंह ने 453 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ शाखा द्वारा सीए आशीष कुमार पाठक सभापति के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में नये सीए बने लोगो को मेडल देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।उन्होंने अपने संबोधन में नये सीए को यह भी बताया की लखनऊ शाखा द्वारा पहली बार कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन भी आगामी माह में किया जायेगा लखनऊ कार्यसमिति के अन्य सदस्य सीए आर एल बाजपेयी ,उपसभापति सीए संतोष मिश्रा सचिव, सीए अनुराग पांडे कोषाध्यक्ष, सीए रवीश चौधरी, सीए अंशुल अग्रवाल सदस्य, सीए शशांक मित्तल सदस्य द्वारा भी नये सीए को सम्मानित किया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई ।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री जा रही इनोवा नदी में गिरी, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 लापता..इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ......