दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को जिंदा जलायाटैग:#UttarPradesh, #Sitapur, #LaharpurPoliceStation, #नवविवाहितायुवती, #लहरपुरथाना file photoसीतापुर : जिले में लगातार बढ़ रही हत्या लूट गैंगरेप दहेज हत्या आदि जैसे जघन्य अपराधों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपराधियों में पुलिस, प्रशासन व सरकार की सख्ती का कोई भी खौफ दिखाई नहीं पड़ रहा है और दहेज लोभियों द्वारा आज भी बेटियां आग में झोंकी जा रही है। लहरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबर सराय में बुधवार को एक नवविवाहिता युवती दहेज लोभियों की प्रताड़ना का शिकार हो गई। थाना महोली के चडऱा गांव निवासी जितेंद्र तिवारी की पुत्री सुभागा तिवारी की शादी महज 4 माह पूर्व लहरपुर के अंबर सराय मोहल्ला निवासी जनार्दन बाजपेई के पुत्र विवेक बाजपेई के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आए दिन दहेज की मांग कर नवविवाहिता को घोर दहेज प्रताडऩा दी गई और इंतहा तो तब हो गई।जब 13 जुलाई की सुबह ससुराल पक्ष के पति समेत सभी लोगों ने सुभागा तिवारी को घर में घेरकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जला दिया। असहाय नव युवती बुरी तरह आग में जल गई और शाम को लखनऊ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जलने की सूचना के बाद उसकी मां आनन.फानन में सुभागा के ससुराल पहुंची और लड़की को पूरी तरह जला हुआ पाया। जैसे तैसे वह लड़की को लेकर लहरपुर सीएच सी पहुंची जहां पर गंभीर हालत में डॉक्टरों ने सुभागा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। काफी बुरी तरह जल जाने की वजह से उसको जिला अस्पताल से लखनऊ अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई। नव विवाहिता की मौत के बाद पिता जनार्दन द्वारा ससुराल पक्ष के 5 लोगों को नामजद करते हुए लहरपुर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में नवविवाहिता द्वारा मरने से पूर्व पुलिस अधिकारी और डॉक्टर के सामने पति विवेक व ससुराल पक्ष के सभी लोगों द्वारा मिलकर मिट्टी का तेल डालकर जला देने के बयान देने व लिखाने का हवाला दिया गया है और उसकी वीडियो भी पास में होने की बात मायके पक्ष की तरफ से पत्र में लिखी गई है। पुलिस द्वारा मामले में अभी तक कोई भी ठोस निर्णय न ले कर आरोपियों की गिरफ्तारी करना तो दूर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बहरहाल एक प्रति पर रिसीविंग देकर कहीं मामला रफा.दफा करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री जा रही इनोवा नदी में गिरी, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 लापता..इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ......