मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को बताया शर्मनाक, कहा-कांग्रेस को आदिवासी का राष्ट्रपति बनना अच्छा नहीं लग रहाटैग:#CongressLeader, #MPAdhirRanjanChowdhury, #CommentOnPresidentDraupadiMurmu, #BahujanSamajParty, #Mayawatiपूर्व मुख्यमंत्री मायावतीलखनऊ : कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है. इससे पहले आज सदन ने इस टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है.बता दें कि मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं है. इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनका इस प्रकार से टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय है.मायावती आगे लिखती हैं कि इनके द्वारा राष्ट्रपति को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है. उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करें. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की नेताओं बसपा अध्यक्ष मायावती सबसे पहला चेहरा हैं जिन्होंने आदिवासी महिला होने के नाते द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का एलान किया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री जा रही इनोवा नदी में गिरी, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 लापता..इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ......