भाजपा राज अराजक प्रदेश बन गया यूपी : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश बन गया है। यहां अपराधी बेलगाम है, प्रशासन नाकाम है और जनता से किए गए भाजपा सरकार के वादे खोखले और जनता को धोखे में रखने वाले हैं। प्रदेश में लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था सुधारने के लम्बे चौड़े बयान दिए थे। आज भी वह यह कहते नहीं थकते कि भाजपा सरकार में बेटियां सड़क पर सुरक्षित निकल रही है। शुरू में उन्होंने रोमियों स्क्वाड और मिशन शक्ति के भी खूब विज्ञापन छपवाए थे, लेकिन हकीकत में उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के अपराधों में पहले नम्बर पर है।

सड़कों पर सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व बेटियों के लिए काल बन रहे हैं। फतेहपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अयोध्या में महिला साध्वी को महंत बनने से रोकने और जान से मारने की धमकी भाजपाई दे रहे है। मेरठ के रोहटा गांव में बेटे के सामने ही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई।

महिला सशक्तीकरण का मजाक यह है कि रोज ही महिलाएं अपमानित और उत्पीड़न का शिकार हो रही है। कई भाजपा नेताओं के भी नाम दुष्कर्म के मामले में सामने आए हैं। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रोज घट रही है। क्या भाजपा सरकार का यही रामराज्य है?

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......