यूपी :  मुख्यमंत्री योगी के  ओएसडी मोती लाल सड़क हादसे में मौत, गोरखपुर से लखनऊ आते वक्त हुआ हादसा
हादसे के बाद गाड़ी का हाल


गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय प्रभारी मोती लाल सिंह की गुरुवार देररात सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी गंभीररूप से घायल हैं. हादसा  बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ. ओएसडी मोती लाल की मौत पर सीएम योगी  संवेदना व्यक्त की है.


बता दें कि हादसा गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खझौला चौकी के पास हुआ है. हादसे के वक्त मोती सिंह और उनकी पत्नी के अलावा एक ड्राइवर था जो गाड़ी चला रहा था. ये लोग गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. मोती लाल सिंह की पत्नी को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है. वहीं, यह हादसा नीलगाय को बचाने के चक्कर में में हुआ है.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.  साथ ही उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है. खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री योगी आज किसी भी समय गोरखपुर मोतीलाल सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......