यूपी : टीचर ने छात्र को बेहरमी से पीटा, 19 दिन बाद मौत, मुकदमा दर्ज
मृतक छात्र निखिल


औरैया : उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज में एक शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत  हो गई. जानकारी के मुताबिक पिटाई से घायल छात्र का 19 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां आज उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत से आहत परिजनों घटना की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

अछल्दा थाना क्षेत्र के बसोली गांव निवासी राजू सिंह दोहरे का 15 वर्षीय पुत्र निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था.  बीते 7 सितंबर को शिक्षक अश्वनी सिंह ने  छात्र से एक टेस्ट लिया. इस पर छात्र के उत्तर में कई गलतियां थी, जिसको लेकर शिक्षक अश्वनी सिंह छात्र निखिल को लात-घूसों से इतना पीटा कि वह क्लास में बेहोश हो गया.

 इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसके परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सोमवार भोर के समय उसकी मौत हो गई. जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना को लेकर एसपी चारू निगम ने बताया कि छात्र की शिक्षक की पिटाई से मौत का आरोप लगा है. पीड़ित परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी 2027 चुनाव से पहले गर्माया सियासी पारा: सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

यूपी 2027 चुनाव से पहले गर्माया सियासी पारा: सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, ......

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......