लापता छात्रा का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
मौके पर जुटी भीड़


उन्नाव। मंगलवार से लापता छात्रा का शव सुबह के समय गांव के बाहर आम के बाग में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर घटना की सूचना मृतका के परिजनों तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के माता पिता दिल्ली के रहकर मजदूरी का काम करते है।

जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गदन खेड़ा निवासी निहारिका रावत 15 वर्ष पुत्री राजकुमार रावत हाई स्कूल की छात्रा है। माता पिता दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते है। छात्रा आपने दादा दादी के पास  साथ रहकर पढ़ाई करती थी। मंगलवार को दोपहर के समय अपने मामा के घर मौलाबाकीपुर जाने की बात कहकर गई थी, देर शाम तक मामा के यहां नही पहुंची, जिस पर परिजनो ने रिश्तेदारी के खोजबीन करना शुरू किया। 

मगर कहीं पता नहीं चला, भोर पहर ग्रामीणों ने गांव के बाहर राघव चंद्र की आम की बाग में दुपट्टे से फांसी के फंदे से शव लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा, जिसकी पहचानकर परिजनो व पुलिस को सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के माता पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका एक भाई तीन बहनों महै। जिनमे मृतका सबसे छोटी थी। घटना की सूचना मृतका के माता पिता को दे दी गई है। खबर मिलते ही दिल्ली से आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......