कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में खेलना मतलब, मेरी खुशी दोगुनी हो गई : मुहम्मद वसीम
मुहम्मद वसीम


अबू धाबी : यूएई की राष्ट्रीय टीम के सबसे प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों में से एक, मुहम्मद वसीम ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया, जब उन्हें आईएलटी20 में एमआई अमीरात का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।


उन्होंने कहा, “इस लीग की घोषणा के बाद से मैं हमेशा एमआई अमीरात के लिए खेलना चाहता था। एमआई दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। यह एक सफल फ्रेंचाइजी है। जब मुझे पता चला कि मुझे कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में एमआई अमीरात के लिए खेलने का मौका मिला है, तो मेरी खुशी दोगुनी हो गई।” एमआई अमीरात का नेतृत्व वेस्टइंडीज के स्टार कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं, जो टी20 प्रारूप में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

वसीम ने कहा, “पोलार्ड एक अच्छे कप्तान हैं, वह सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और हम सभी को आत्मविश्वास देते हैं। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना था। लेकिन जब से मैं उनसे मिला हूं, उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है और मुझे आत्मविश्वास दिया है।” वसीम ने पोलार्ड के कप्तानी की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा, “मेरे प्रदर्शन में मदद करने में पोलार्ड की कप्तानी की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने मुझे जिस तरह का विश्वास और समर्थन दिया, उससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।”

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......