लखनऊ : हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर भरभराकर गिरी बिल्डिंग, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी
हादसे की की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कर आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया जा रहा है.


लखनऊ : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को शाम एक बड़ा हादसा  हो गया है. वजीर हसन रोड पर एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के बड़े होने की बात सामने आ रही है. हादसे की की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कर आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया जा रहा है. 



जानकारी के मुताबिक राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित अलाया अपार्टमेंट भरभराकर गिर गई. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में 50 से ज्यादा परिवार रह रहे थे. वहीं भूकंप की वजह से इस घटना की होने की बात कही जा रही है. पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जारी हैं. 



घटना की जानकारी मिलते राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौके पर पहुँच गए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिल्डिंग अचानक गिर गई. अब तक 3 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.



घटना के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. साथ ही उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर पहुंच गई है. दुर्घटना में घायल लोगों के लिए सीएम योगी ने समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. घटना के बाद मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......