यूक्रेन यात्रा के बाद पोलैंड पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन


वॉरसा : यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के एक साल पूरा होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए यूक्रेन की यात्रा के अगले दिन नाटो सहयोगी देश पोलैंड पहुंच गए हैं। ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिले। बाइडेन ने कीव दौरे के दौरान यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।

कीव की अचानक यात्रा के बाद बाइडन सोमवार देर रात पोलैंड की राजधानी वारसॉ पहुंचे। यहां वह अमेरिकी सहयोगियों को बताएंगे कि अमेरिका, रूस के आक्रमण की वर्षगांठ पर पूरी तरह यूक्रेन के साथ खड़ा है। साथ ही वह नाटो के पूर्वी हिस्से के लिए अमेरिकी समर्थन पर जोर देंगे।

यूक्रेन का समर्थन करने के सामूहिक प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे। वह सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान करने में संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों की मदद करने के लिए पोलैंड को धन्यवाद देंगे।  इसके बाद शाम को बाइडन एक भाषण देंगे।

इसमें वह बताएंगे कि कैसे अमेरिका ने दुनिया को यूक्रेन का समर्थन करने में मदद की है। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इसका अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "राष्ट्रपति बाइडन यह स्पष्ट करेंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा, जैसा कि आपने उन्हें कई बार कहते सुना है।"


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......