डुमरियागंज क्षेत्र के औसानपुर में आग से जलता गेहूं का खेत
जलता गेहूं का खेत


सिद्धार्थनगरl जिले के डुमरियागंज नगर पंचायत के औसानपुर के सिवान में सोमवार की दोपहर 1: बजे अचानक कंबाइन से खेत काटते हुए विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेंहू के खेत में  भीषण लगी आग से गांव के कई किसानों का 15 बीघा से अधिक गेहूं जलकर स्वाहा हो गया तथा विद्युत स्पर्शाघात से कंबाइन मशीन के साथ कार्य कर रहे मजदूर निलेश चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी महाराजगंज जनपद की चपेट में आने से मौके पर ही  मृत्यु हो गईl 


आग लगने  की सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन दल के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए lकाफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गयाl वरना अगल-बगल के दर्जनों किसानों के सैकड़ों बीघा गेहूं आग की भेंट चढ़ जाता lवही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दियाl कंबाइन मशीन के सुपरवाइजर मानवेंद्र चौधरी ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर मजदूर की मौत के लिए उसके करंट की चपेट में आ जाने का कारण बताया हैl 

वही इस अगलगी की घटना में औसानपुर के किसान छोटे चौधरी का 15 बीघा से अधिक गेहूं जलकर राख हो गयाl तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने बताया मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है क्षतिपूर्ति रिपोर्ट मिलने के बाद अगेन कार्रवाई की जाएगी

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......