विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते इंजीनियर अजय अग्रहरि
अजय अग्रहरि


डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गतकम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी के बच्चों द्वारा सोमवार को विज्ञान विषय से सम्बंधित नवाचारों की  प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवासी इंजीनियर अजय कुमार अग्रहरि द्वारा फीता काटकर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में इं० अजय कुमार अग्रहरि ने सभी बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की और सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र शिव कुमार ने पवन चक्की से वायु ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर उसका उपयोग मानव हित में करना, कक्षा 8 की छात्रा कविता ने हवाई जहाज़ फ़ोन टीवी का सेटेलाइट कम्युनिकेशन का कॉन्सेप्ट डिज़ाइन बनाया।  कक्षा 8 के ही छात्र श्यामप्रीत ने सोलर पम्प, कक्षा 7 के छात्र शान्तनु ने  रेन वाटर को साफ़ करके उसका दैनिक उपयोग दिखाया। 

कक्षा 6 की छात्रा पारो ने इलेक्ट्रिक बस बनाकर और उसको बैटरी से चलाकर दिखाया। कक्षा 8 के नफीस ने सोलर सिस्टम, कक्षा 8 की खुशी ने मिसाइल्स, कक्षा 8 के खुश मिजाज ने कनवर्टर आदि प्रोजेक्ट का निर्माण किया। इस मौके पर इं० अजय कुमार अग्रहरि ने कहा कि इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा और बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने प्रदर्शनी में आये हुए सभी को  धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8 की छात्रा कविता ने प्रथम स्थान, कक्षा 8 के छात्र शिव कुमार ने द्वितीय स्थान और कक्षा 8 के श्यामप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार, मकरध्वज, सुनील कुमार, मीरा देवी, ऊषा देवी, गुड़िया देवी, इश्तियाक अहमद, राम बिलास यादव, सुनील यादव, तनवीर अहमद, इरशाद अहमद, अजय उपाध्याय, द्विजेश चंद्र द्विवेदी, राम सजीवन आदि लोग उपस्थित रहे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......