यूपी में हो रहे अवैध खनन को रोकने में नाकाम दो अध‍िकार‍ियों पर ग‍िरी गाज
फाइल फोटो


अवैध खनन रोकने में नाकाम दो खान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महाराजगंज के खान अधिकारी रावेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है और रायबरेली व अमेठी के खान अधिकारी मनीष यादव के विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

प्रदेश में अवैध खनन की मिल रही जानकारी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनन निदेशालय के अपर निदेशक के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया। 21 मार्च की रात रायबरेली के बछरावां- लालगंज व फतेहपुर मार्ग पर खनिजों के अवैध परिवहन की गोपनीय सूचना मिलने पर यह जांच दल रात में औचक निरीक्षण पर पहुंचा तो बालू व मौरंग के छह वाहनों को बिना अभिवहन प्रपत्र के ही ले जाते हुए पकड़ा गया।

यही नहीं क्षमता से अधिक बालू व मौरंग ले जाते हुए वाहन पाए गए। जिसका आनलाइन चालान किया गया और तीन वाहनों को थाना लालगंज को सौंप दिया गया। इसी तरह महाराजगंज में भी जांच में गड़बड़ी पाई गई। अवैध खनन रोकने में यहां भी शिथिलता पाई गई। ऐसे में इन दोनों ही खान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......