अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- कानून व्यवस्था को कर दिया बर्बाद
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है और जनता का विश्वास इस सरकार से पूरी तरह से उठ चुका है. सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.


सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की ओर से जारी पत्र में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे. भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं. प्रदेश में अपराध ही अपराध है. हर वर्ग डरा और सहमा हुआ है. खुद भाजपा नेता अब मानने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. मुख्यमंत्री पता नहीं सच को झूठ बनाने में क्यों लगे रहते हैं?

जालौन के एट थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने रेप पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया, पीड़िता के साथ -साथ उसकी सात माह की बच्ची भी झुलस गई. प्रदेश में कहीं छात्राओं के साथ छेड़खानी तो कहीं, बलात्कार और कहीं हत्या की खबरें हर दिन देखने को मिल रही हैं. महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम दिख रही है.  पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है. जनता का पुलिस से भरोसा उठ चुका है. भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है. सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है. जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान हो चुकी है. छल-बल- धन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......