आईना द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
फाइल फोटो


लखनऊ। बड़े मंगल के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन द्वारा विकास दीप कांपलेक्स स्टेशन रोड पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे में गणमान्य राजनीतिज्ञ पार्षद नेता एमएलसी एवं वरिष्ठ पत्रकार सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों ने सहभागिता की इसके साथ ही आईना की ओर से लगाए गए हनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में होम्योपैथिक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी की टीम ने भारी संख्या में लोगों की आंख दांत ब्लड आईटी पीसीआर एवं शरीर की जांचें की जिसमें तमाम मरीजों और पत्रकारों ने अपनी अपनी जांच कराई।



भंडारे में आने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों  का आईना परिवार की ओर से भगवा गमछे से स्वागत सम्मान किया गया। भंडारे में भारी संख्या में पत्रकार साथियों ने अपना योगदान देकर सफल बनाया।

भंडारे में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से हनुमानगढ़ी अयोध्या से विशेष रुप से आमंत्रित श्री प्रेम मूर्ति कृष्ण दास जी महामंडलेश्वर अविनाश जी एवं उनके सहयोगी , लखनऊ की प्रथम नागरिक श्रीमती सुषमा खर्कवाल, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी , लेबर कोर्ट लखनऊ के पीठासीन अधिकारी बीके राय जी, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती मधु तांबे,रॉयल कैफे के समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, अवध हॉस्पिटल के सत्येंद्र भवनानी, समाजसेविका शिखा सिंह, समाज सेविका.एवं भाजपा नेत्री  श्रीमती ममता सिंह (गौरी) ,बृजेश पाठक के प्रतिनिधि अमित गोयल, के साथ-साथ काफी लोग उपस्थित हुए।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......