ललिता पांडे की एकल चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
फाइल फोटो


लखनऊ,कैफ़ी आज़मी सभागार में ललिता पांडे द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन लखनऊ के आर्ट्स कालेज के विभागाध्यक्ष डा अवधेंश मिश्रा , ने किया। उन्होंने श्रीमती ललिता पांडे की चित्रकला की प्रसंशा करते हुए कहा  कि  ललिता पांडे आज लखनऊ में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इससे पूर्व भी इनकी अनेक प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है।

इस अवसरललिता  पांडे द्वारा चित्रित डा अपूर्वा अवस्थी की कन्नौजी लोककथा की पुस्तक गुडिया भी रखी गई, इस पुस्तक की प्रत्येक कहानी का चित्र ललिता पांडे ने लोककला में अपने सधे हुए हाथों से चित्रित कर , आकर्षक कवर पेज भी बनाया है।

उद्घाटन में भाजपा नेत्री ममता गौरी सिंह, आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा, आईना के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह कौर, आलोक निगम, प्रो मंजुला उपाध्याय, श्री हेमंत उपाध्याय श्री अनिल तिवारी,रश्मि पंत डा संगीता शुक्ला ,डा रीता तिवारी सहित 
 शहर के गणमान्य व्यक्ति  और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......