अखिलेश यादव के PDA पर मायावती का तंज
फाइल फोटो


लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए अखिलेश यादव के पीडीए  के समीकरण पर बहस छिड़ गई है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख को निशाने पर लिया है और पीडीए को तुकबंदी बताते हुए वर्ग विशेष को सावधान किया है।

मायावती ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा कि सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) का राग, इन वर्गों के अति कठिन समय में केवल तुकबंदी के सिवाय और कुछ नहीं। इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार, दल, एलायंस (गठबंधन) है। इसीलिए इन वर्गों के लोग सावधान रहें।

मायावती ने ट्वीट के जरिए भीषण गर्मी से उपजे हालात और बिजली की समस्या पर राज्य सरकार को भी घेरा है। कहा, पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी की आफत में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बिजली की जबरदस्त कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा है। बलिया व अन्य जिलों से आ रही मौत की खबरें अति दुखद हैं। सरकार बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारे, अस्पतालों में बिजली कटौती न करे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। पीडीए यानि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......