कानपुर में क्रिकेट को लेकर कहासुनी, छात्र की गला दबाकर हत्या,
File Photo


कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के चेराराती गांव में सोमवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक छात्र की मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं मामले में परिजनों ने किशोर की गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया है.

घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घाटमपुर के चेराराती गांव निवासी सचिन 14 वर्ष और पड़ोसी हरगोविन्द से सोमवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में सचिन का हरगोविन्द ने गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. सचिन की मौत के बाद परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस कहना है कि सचिन की गला दबाकर हत्या की गई है. परिवार के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है. हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. क्रिकेट के विवाद में मौत का ये मामला इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......