डुमरियागंज नगर पंचायत के डाक बंगला के पास बना शौचालय हमेशा रहता है बंद
फाइल फोटो


सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत डुमरियागंज के मंदिर चौराहे पर बनाये गये पिंक शौचालय पर हमेशा ताला लटकता रहता है। जिसके कारण महिलाओं को इस शौचालय का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बताते चलें कि महिलाओं की सुविधा के लिए डुमरियागंज नगर पंचायत के मंदिर चौराहा स्थित डाक बंगला के बगल पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया था। 


लेकिन उक्त शौचालय के दरवाज़े पर हमेशा ताला लटकता रहता है। जिसके कारण महिलाओं को इस शौचालय से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक समस्या यात्रा करने और दूर-दराज अथवा विभिन्न गाँवों से नगर पंचायत डुमरियागंज आने वाली महिलाओं को हो रहा है। जिन्हें शौच आदि के लिए इधर-उधर जगह की तलाश करनी पड़ती है। लेकिन उन्हें जगह नहीं मिल पाती है। पिंक शौचालय बंद रहने से शासन की मंशा भी फेल हो रही है। 

इतना ही नहीं उक्त शौचालय बंद रहने के कारण उसका लाभ ठेले वाले उठा रहे हैं और शौचालय के सामने ठेला लगाकर फल बेच रहे हैं। इस तरफ नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। दर्जनों नगर वासियों ने शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

सिद्धार्थनगरl अखंड भारत के नक्शे का विरोध करने के दौरान नो मैन्स लैंड पर  शुक्रवार को  नेपाली झंडा, लगाए जाने की खबर प्रकाश में आई है बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसी के सामने लगाया नेपाली झंडा,
स्थानीय निवासियों ने कहा अनुचित है नो मैंस लैंड पर झंडा लगानाl


नशे में धुत व्यक्ति ने की मारपीट ब्लू वायरस

सिद्धार्थनगरl उसका बाजार थाना क्षेत्र में  नशे के धुत जमकर हुई मार पीट वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल..
मार पीट छुड़ाने गए उनको भी आई गंभीर चोटे..
पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर हुई जमकर मारपीट..
मार पीट को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी..
वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है..
वायरल वीडियो थाना क्षेत्र उसका बाजार के उसका राजा पुलिस पिकेट के पास का बताया जा रहा है।

सलमान मेहदी
दैनिक पायनियर न्यूज



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......