इनरव्हील क्लब लखनऊ बारादरी द्वारा जिला 312 पुरस्कार समारोह गर्विता का आयोजन किया गया
फाइल फोटो


लखनऊ । इनरव्हील क्लब लखनऊ बारादरी द्वारा जिला 312 के सम्मान समारोह गर्विता 2022 -2023 का सफल आयोजन किया गया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब द्वारा सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उनको सम्मानित किया गया कार्यक्रम को लखनऊ के डैमसन प्लम होटल में आयोजित किया गया और इसमें जिला 312 के सम्मानित कुछ पदाधिकारियों तथा लगभग 75 इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने भाग लिया ।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना से किया गया। सम्मानित अतिथियों में मुख्य अतिथि ममता गुप्ता आईआई डब्लू उपाध्यक्ष, डॉक्टर वर्षा विनय कुमार जिला चेयरपर्सन 22-23 और पी ए टी रीता भार्गव के अलावा जिला 312 के अन्य गणमान्य पदाधिकारी शामिल थे। जिनकी गरिमामई उपस्थिति ने एक-दूसरे को प्रेरणा प्रदान की। एवॉर्ड को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया।

जिसमे सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ सचिव, सर्वश्रेष्ठ  कोषाध्यक्ष,सर्वश्रेष्ठ आईएसओ, सर्वश्रेष्ठ संपादक ,सर्वश्रेष्ठ परीयोजना और उच्चतम सदस्यता श्रेणी थी। इसके द्वारा क्लबों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं इनरव्हील क्लब जिला 312 के सदस्यों के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के दौरान मेजबान क्लबों के सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया मेजबान क्लब द्वारा आयोजित नृत्य और संगीत से मेहमानों का मनोरंजन किया गया। मास्टर आफ सेरिमनी पी.पी. प्रीति अग्रवाल  को शानदार ऊर्जा के साथ उनका शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनकी  सराहना की गई।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ बारादरी ने अपनी पी डी सी  बीना गोपाल, अध्यक्ष अनुपमा बत्रा और कार्यक्रम अध्यक्ष दीपा सिंघल एवं क्लब के सभी सदस्यों के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त कर्ताओं को हार्दिक बधाई दी तथा जिला 312 पुरस्कार समारोह को सफल एवं शानदार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग के लिए प्रतिभागियों के आयोजकों और उपस्थित लोगों को का आभार भी व्यक्त किया गया।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......