कानपुर : दरोगा का अश्लील चैट वायरल, लड़की को रात 3 बजे मैसेज कर बुलाया अपने घर टैग:#UttarPradesh, #Kanpur, #PoliceCommissionerBpJogdand, #दरोगाकालड़कीकेसाथअश्लीलचैटवायरल, #दरोगासस्पेंड, #उत्तरप्रदेश, #कानपुरदरोगा शुभम सिंह कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक दरोगा का लड़की के साथ अश्लील चैट वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि दरोगा शुभम सिंह ने रात तीन बजे लड़की को मैसेज करके घर मिलने के लिए बुलाया और कहा की घर पर कोई नहीं है. इस पर लड़की ने कहा कि यह सब ठीक नहीं और मैं नहीं आ सकती. इस पर दरोगा ने कहा कि मैं तुम्हे खा नहीं जाऊंगा.मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड जांच के आदेश दे दिए हैं और दरोगा शुभम सिंह सस्पेंड कर दिया गया. जांच में लड़की के साथ दरोगा द्वारा की गई चैट सही पाई गई है. अब इस पूरे मामले की जांच गोविंद नगर के एसीपी को सौंपी गई है. वहीं लड़की ने आरोपी दरोगा पर उसकी मां को धमकाने का आरोप लगाया है और कहा कि किसी कोई बयान नहीं देना वरना तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा.ये है पूरा मामलाबता दें कि रतनलाल नगर में दो दिन पहले एक युवक के साथ मुहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट की और बाद उसे कहीं उठा ले गए थे. युवक मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में वेटर का काम करने आया था, लेकिन किसी बात को लेकर उसकी मोहल्ले के कुछ लोगों से बहस हो गई. इस पर पीड़ित युवक की भांजी ने रतनलाल नगर चौकी के इंचार्ज शुभम सिंह को घटना की जानकारी दी. इस अपर दरोगा ने कहा कि मैं तुम्हारे मामा कैसे पहचानूंगा. इस पर लड़की ने दरोगा को व्हाट्सएप पर मामा की तस्वीर भेजी दी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन..सवाईमानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बारां निवासी तनिष्का, सुपुत्री राकेश, का ......
यूपी : प्रदेश सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, दस जिलों के डीएम बदले .. प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता ......
आजम खान और अब्दुल्ला आजम झटका, दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में खारिज की याचिका ..समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत से ......