यूपी : 24 घंटे में विभिन्न आपदाओं में 17 लोगों की गई जान
File Photo


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में आकाशीय बिजली और डूबने से 24 घंटे के दौरान 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक मृत्यु सर्पदंश से हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, गाजीपुर में आकाशीय बिजली से मरने वालों की संख्या पांच, बलिया में दो, सुलतानपुर और बदायूं एक-एक लोगों की जान गई हैं। इसके अलावा बिजनौर में तीन, अमेठी में दो, सुल्तानपुर, कानपुर देहात में एक-एक लोगों की डूबने से मौत हुई है। सीतापुर में सांप काटने एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में मैनपुरी, मुरादाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कासगंज, संभल, महाराजगंज, में 30 मीलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक कुल 236.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत सामान्य के सापेक्ष 113 प्रतिशत है। प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक वर्षा, 13 जनपदों में सामान्य से ज्यादा वर्षा, 20 जनपदों में सामान्य वर्षा तथा 18 जनपदों में कम वर्षा एवं 05 जनपदों में अत्यधिक कम वर्षा दर्ज की गयी है।

बता दें कि प्रदेश के जनपद अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्नगर, शामली, गाज़ियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर को छोड़कर कहीं भी अतिवृष्टि से जलभराव की स्थिति नहीं है। जनपद सहारनपुर के 104 गांव तथा 13 नगरी मोहल्ले, शामली के 25 गांव (केवल क़षि क्षेत्र ही प्रभावित), गौतमबुद्व नगर के 06 गांव, बागपत के 11(केवल क़षि क्षेत्र ही प्रभावित), मुजफ्फरनगर-12 गांव, अलीगढ़-10, मथुरा, 12 मेरठ-15(केवल क़षि क्षेत्र ही प्रभावित), गाज़ियाबाद-09 बाढ़ से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के कुल 5043 लोगों को बाढ़ शरणालय में रखा गया है, जिनके भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्थाएं की गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन

जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन..

सवाईमानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बारां निवासी तनिष्का, सुपुत्री राकेश, का ......