जलशक्ति मंत्री ने इंदिरा नहर का निरीक्षण हटवाई झाड़ी, लगाए पौधे
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों के लिए नहरों में पानी की आवश्यकता पर कहा कि नहर के अंतिम हिस्से तक पानी पहुंचना चाहिए।


लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नहरों की स्थिति का जायजा लेते हुए रविवार को लखनऊ में इंदिरा नहर का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर के किनारे से झाड़ियां हटवाकर उसके स्थान पर छायादार वृक्षों के लिए पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों के लिए नहरों में पानी की आवश्यकता पर कहा कि नहर के अंतिम हिस्से तक पानी पहुंचना चाहिए। नहर में पानी की मात्रा पर्याप्त होगी तो टेल तक पानी पहुंचेंगा। नहर के अंतिम छोर पर पानी पहुंचेगा तो वहां आसपास के खेतों तक नहर का पानी उपयोग में आएगा। सिंचाई विभाग के प्रत्येक अधिकारी को इस बात का ध्यान रखना है कि नहर की टेल तक पानी पहुंचें। ऐसा होगा, तभी किसान प्रसन्न रहेगा।

रविवार को ही बेहटा ग्रामीण क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री ने पौधरोपण किया। सिंचाई व जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहले स्वतंत्र देव ने पौधा लगाने के लिए हर व्यक्ति को कदम बढ़ाने की अपील की। इसके बाद वहां उपस्थित विभागीय अधिकारियों को बेहटा के तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......