मानसून सत्र का सात से 11 अगस्त तक का कार्यक्रम हुआ मंजूर
फाइल फोटो


विधान मंडल का मानसून सत्र सात अगस्त से शुरू होगा। सत्र आहूत किए जाने के बारे में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दिए जाने के बाद राज्यपाल ने भी इसे अनुमोदित कर दिया है। विधान सभा सचिवालय ने सत्र आहूत किये जाने के बारे में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

वर्ष 2023 में यह विधान मंडल का दूसरा सत्र होगा। इससे पहले विधान मंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से तीन मार्च तक हुआ था। फिलहाल मानसून सत्र का सात से 11 अगस्त तक का कार्यक्रम मंजूर हुआ है। सत्र के दौरान सरकार कई विधेयकों को विधान मंडल से पारित कराएगी।

विधान सभा की नई कार्य संचालन नियमावली को भी मानसून सत्र में मंजूरी मिलेगी। सत्र के दौरान विधान सभा का विस्तृत कार्यक्रम तय करने के लिए विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली वर्ष 1958 में बनी थी।

समय के साथ इस नियमावली के कई प्राविधान अप्रासंगिक हो गए तो कुछ में बदलाव की जरूरत महसूस की गई। इसलिए विधान सभा सचिवालय ने उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2023 तैयार की गई है जिसे सदन की मंजूरी दिलाने का इरादा है।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......