योगी और एसटीएफ चीफ को धमकी भरा पत्र भेजने वाला गिरफ्तार
फाइल फोटो


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश की हत्या की धमकी का पत्र भेजने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। वह कचहरी में एक अधिवक्ता के पास प्रैक्टिस करता है।

दो मुस्लिम युवकों के लिखे थे नाम

15 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को डाक से एक पत्र मिला था। इसमें कोतवाली के दो मुस्लिम युवकों के नाम लिखे थे। पत्र में अतीक अहमद को मारने का बदला लेने की बात लिखी थी। पत्र में सीएम व एसटीएफ चीफ की हत्या की धमकी दी गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के लिए लिखा था कि तुम अपना काम करो, हम अपना काम करेंगे।

सीसीटीवी से युवक की पहचान

एसपी सिटी ने मामले की जांच की। जिन दो युवकों के नाम लिखे थे उन्होंने पत्र भेजने की जानकारी से इन्कार कर दिया। बाद में पता चला कि पत्र मेरठ कचहरी के पोस्ट आफिस से पोस्ट किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से युवक की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपित ओसामा मून को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......