योगी सरकार के विकास मॉडल पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए योगी सरकार के विकास मॉडल पर कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के विकास मॉडल को लेकर योगी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि “भाजपा के राज में अब जेब कतरे बड़ी-बड़ी गाडि़यों में सवारी करने लगें हैं, क्या ये वही भाजपा का विकास मॉडल है? 

अखिलेश यादव ने ये ट्वीट आज ही के दिन यानि 19 अगस्त को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ‘’भाजपा राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाडि़यों से चलने लगे हैं,,, क्या यही है भाजपा के विकास का मॉडल!’’ इसके बाद से ही उत्त्तर-प्रदेश की सियासी गलियों में हलचल तेज हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब विपक्ष सरकार पर आरोप लगाते हुए नजर आई हो बल्कि ऐसे कई मौके भी आये हैं जब अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। 

गौरतलब है कि बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश में पुलिस ने एक एसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो महंगी गाडि़यों में सवार होकर लोगों की जेब काटने की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए जेबकतरों से पुलिस ने जेब काटने वाले ब्लेड, कटर और 1 लाख 17 हजार रुपये नगद बरामद किया है। जेबकतरों से पुलिस ने एक टियागो कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग जेब काटने घटना को अंजाम देने के लिए करते थे। बड़वानी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। सभी आरोपी धार जिले के हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन

जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन..

सवाईमानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बारां निवासी तनिष्का, सुपुत्री राकेश, का ......