गाजियाबाद : महिला गॉर्ड के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
सिक्योरिटी गार्ड मैनेजर अजय


गाजियाबाद : दिल्ली के गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग क्षेत्र में एक 19 वर्षीय महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ रेप का मामला सामने आया है. अपने साथ हुए कृत्य से आहत युवती ने जहर खा लिया. आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. मामले में में मृतका के भाई ने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराया है. पुलिस ने एक  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि 19 वर्षीय युवती सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी और एक निजी समिति में ड्यूटी पर थी. घटना पर लड़की के भाई ने बताया कि लड़की को सिक्योरिटी गार्ड मैनेजर अजय ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं अजय ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप भी किया.

पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अजय सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों फरार हैं लेकिन पुलिस जल्द उन्हें भी पकड़ने की बात कह रही है.

वहीं मामले में एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की मौसी के लड़के के द्वारा दी गई शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर मुख्य अभियुक्त अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया है उसके मुताबिक अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......