गाजियाबाद : बच्चे को कुत्ते ने काटा, पिता की गोद में तड़प-तड़प के तोडा दम टैग:#Ghaziabad, #UttarPradesh, #ChildBittenByDog, #DeathDueToSpreadOfRabies, #ChildBittenInFatherslapAndDiedपिता की गोद में तड़पते बच्चे की मौत गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक 14 वर्षीय बच्चे को कुछ महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. डर की वजह से बच्चे ने घर में इस बारे में किसी को नहीं बताया और रेबीज का इन्फेक्शन फैलने से उसकी तड़प-तड़प पिता की गोद में मौत मौत हो गई. मृतक बच्चे के दादा के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली एक महिला के कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काट लिया था. घर में डांट के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई और धीरे-धोरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. बच्चे की हरकतें कुछ अजीबो-गरीब देख घरवालों ने पड़ोस के रहने वालों कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसे पड़ोस की आंटी के कुत्ते ने काटा था.परिजनों ने इसके बाद बच्चे का कई जगह इलाज कराया. लेकिन उसे कहीं से उसे लाभ नहीं मिला और अंत में उसकी मौत हो गई है. परिजनों के मुताबिक दिल्ली के जीटीबी और एम्स भी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बीमारी को लाइलाज बता दिया. इसके बाद मंगलवार की शाम को बच्चे की एम्बुलेंस में ही तड़प-तड़प कर पिता की गोद में ही मौत हो गई.बता दें कि बेटे की मौत के बाद परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 14 वर्षीया शाहवेज कक्षा 8 में पढ़ता था. पिता याकूब ने बताया कि डेढ़ महीने पहले शाहवेज को कुत्ते ने काटा था. लेकिन उसने यह बात घर पर नहीं बताई। 1 सितंबर को शाहवेज को पानी से डर लगने लगा. अजीब हरकतें करता था. कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने की आवाज निकलने लगा. इस पर परिजनों ने उसे नजदीक के एक अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने रैबीज फैलने की बात बताई.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन..सवाईमानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बारां निवासी तनिष्का, सुपुत्री राकेश, का ......
यूपी : प्रदेश सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, दस जिलों के डीएम बदले .. प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता ......
आजम खान और अब्दुल्ला आजम झटका, दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में खारिज की याचिका ..समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत से ......