यूपी : भाजपा ने 40 जिलाध्यक्ष बदले, लोकसभा चुनाव से पहले इन 14 सीटों पर है नजर, देखें लिस्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ, सीतापुर, प्रतापगढ़, महोबा और मऊ समेत प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. सभी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं.



गौरतलब है कि भाजपा मिशन 2024 में जोर-शोर से लगी हुई है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी का फोकस खास तौर पर उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर है. ये वें सीटें जो जिन्हें भाजपा 2019 में जीतने से  वंचित रह गई थी. इनमे सबसे खास मैनपुरी और रायबरेली की सीटें हैं.



मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं. जबकि, रायबरेली की सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं. बीजेपी ने इन सभी सीटों पर पिछले एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही इन सीटों पर लोकसभा  चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों  का  ऐलान कर सकती है.



माना जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा इन लोकसभा सीटों का दौरा कर वहां की रणनीति पर मंथन कर सकते हैं.  बीजेपी का यह प्लान 160 सीटों का है, यानी देश भर की वे सभी सीटें जहां बीजेपी को जीत नहीं मिली. इसके लिए बीजेपी कई अभियान भी चला रही है जैसे ‘मेरी माटी मेरा देश’, ‘लोकसभा प्रवास’ आदि. इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंत्री लगातार संगठन को लेकर बैठक कर रहे हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......