लखनऊ : शराब पार्टी के दौरान चली गोली, BBD छात्रा की मौत
निष्ठा त्रिपाठी (File Photo)


लखनऊ : लखनऊ में 23 वर्षीय बीबीडी छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक छात्रा दोस्त के घर गई थी. देर रात दोस्त के घर पर शराब की पार्टी हुई थी. पार्टी के दौरान चली गोली से छात्रा घायल हो गई थी. आनन -फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित  कर दिया. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल और सिगरेट मिली है.

फिलहाल पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ये पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी. पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं जानबूझकर तो छात्रा की हत्या नहीं की गई है. फिलहाल, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रात में पार्टी के दौरान चली गोली
मामला लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र का है. यहां बीती रात दयाल रेजिडेंसी में BBD कॉलेज की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गोली लगने से मौत हो गई. वह बी.कॉम आनर्स की छात्रा थी. BBD कॉलेज मे आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ निष्ठा दयाल रेसीडेंसी के एक मकान में गई थी.

जानकारी के मुताबिक, निष्ठा अपने दोस्त आदित्य पाठक के बुलावे पर दयाल रेसीडेंसी स्थित मकान में आई थी. जहां देर रात घर में शराब पार्टी चली. इस दौरान कई और लड़के पार्टी में मौजूद थे. वहीं, पर गोली चली, जो निष्ठा को लग गई. वो खून से लथपथ हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......