राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज में  साफ सफाई करती कॉलेज की छात्राएं
फाइल फोटो


सिद्धार्थ नगर। मंगलवार को  राजकीय  महाविद्यालय डुमरियागंज सिद्धार्थनगर में 1 अक्टूबर 1 घंटा स्वच्छता कैंपेन 2023 के अंतर्गत महाविद्यालय में अमृत वाटिका , क्लासरूम, मेनगेट, एवं महाविद्यालय परिसर सफाई आदि की गई तथा  छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर  रवीन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती से पूर्व एक घंटा श्रमदान के लिए कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा साफ सफाई की गई है इसके अलावा मौजूद छात्राओं को गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया गया।गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर महाविद्यालय के द्वारा स्वच्छता अभियान में सहयोग करके  शासन के निर्देशों का पालन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अमरनाथ, डॉ  चंद्रकांत मिश्रा, अजय कुमार, डॉ शफीकुर्रहमान, डॉ मालिक राम वर्मा,कार्यालय  अधीक्षक श्री महेश कुमार गुप्ता, कम्प्यूटर बाबू  अमित कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार यादव एवं  80 की संख्या में छात्र /छात्रा सहभागिता के साथ उपस्थित रहे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में चलाया गया सफाई अभियान

डुमरियागंज। नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र के बढ़नी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को जागरूक भी किया गया। स्वच्छता के लिए एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक सहित अध्यापकों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा विद्यालय में पहुंच कर परिसर व आसपास के जगह को साफ सुथरा किया गया। कॉलेज परिसर में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई इस मौके पर तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......