मुस्लिम लड़की ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, सुरक्षा की लगाई गुहार
असमत अली से बनी नेहा सिंह


बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मुस्लिम समाज से आने वाली एक लड़की ने हिन्दू धर्म अपना लिया है. लड़की का नाम अस्मत अली था जो अब नेहा सिंह बन गई. लड़की ने बताया कि तीन तलाक, हलाला जैसी चीजों से डरकर उसने सनातन धर्म अपनाया है. अस्मत के हिन्दू धर्म अपनाने के से उसके परिजन खासा नाराज है. लड़की ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए प्रशासन-पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

नेहा (असमत) जिले के थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है. वह पेशे से टीचर है. उसने कहा कि मैं शुरू से भगवान शिव को अपना आराध्य मानती आ रही हूं. महाकाल के दरबार में भी हाजिरी भी लगा चुकी हूं. हाल ही में परिजनों ने उसके अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद नेहा ने सामने आकर सबको सच्चाई बताई.

नेहा ने कहा कि बहन, बहनोई और मां उसकी शादी ऐसे शख्स से कराने जा रहे थे, जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था. परिवार का ऐसा खराब फैसला मुझे मंजूर नहीं था. मैंने इसका विरोध किया तो परिवार वाले मुझपर दबाव बनाने लगे. आखिर में जिसके बाद मैंने इस्लाम को त्यागकर वैदिक रीति-रिवाज से सनातन धर्म अपना लिया.

मर्जी से घर छोड़ा, एफआईआर झूठी
नेहा के अनुसार, उसके धर्म छोड़ने से परिवार गुस्से में है. षडयंत्र के तहत उन लोगों ने मेरे सहकर्मी मोहित सिंह के खिलाफ बरेली के थाना बारादरी में अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी. जबकि, अपहरण की कहानी में दूर-दूर तक कोई सच्चाई नही हैं. मैंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है. बगैर किसी दबाव के सनातन धर्म अपनाया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......