लुलु मॉल में मनाया गया क्रिसमस, लोगों ने की मस्ती
लुलु मॉल एक ऐसा शॉपिंग डेस्टिनेशन है जहां कस्टमर्स की हर छोटी बड़ी जरूरतों का खास ख्याल रखा जाता है।


लखनऊ: लखनऊ का सुप्रसिद्ध लुलु मॉल किसी पहचान का मोहताज नहीं है, बात चाहे  शॉपिंग की हो या मनोरंजन की हो या फिर गेमिंग की हो हर मामले में लुलु मॉल ग्राहकों का पसंदीदा बन चुका है। लुलु मॉल एक ऐसा शॉपिंग डेस्टिनेशन है जहां कस्टमर्स की हर छोटी बड़ी जरूरतों का खास ख्याल रखा जाता है।

वैसे तो लुलु मॉल हमेशा से लखनऊवासियों की पसंद का खास ख्याल रखता है पर इस बार लुलु मॉल ने अपने ग्राहकों को क्रिसमस पे तोहफों के साथ भरपूर मनोरंजन देने की भी ठानी है। जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जी हां 22 से 25 दिसंबर तक इस बार लुलु मॉल में सेगवे सैंटा और एल्व्स मौजूद रहेंगे, जो ग्राहकों को एक अलग दुनिया की सैर कराएंगे। इसके बाद 26 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक मॉल में लिट परेड, वॉकिंग ग्लोब, लाइट शो एंड ट्रोन एक्ट परफॉर्मेंस, क्लाउन शो और अंत में फ्लेमिंगो डांस जैसे लाजवाब कार्यक्रम होंगे। 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा लुलु मॉल लखनऊ हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतर करने की सोच रखता आया है इसी क्रम में हमने इस बार ग्राहकों को पूर्ण मनोरंजन देने की ठानी है जिसके लिए हमने लुलु मॉल में ग्राहकों के लिए 22 से 30 दिसंबर तक अलग अलग तरह के अनेक मनोरंजक प्रोग्रामों का आयोजन किया है जिससे ग्राहकों का पूरा मनोरंजन हो सके और वह कुछ सुनहरी यादें अपने घर ले जा सकें।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......