कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते CM योगी का अयोध्या दौरा कैंसिल
File Photo


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को होने वाला दौरा कैंसिल हो गया है. दरअसल घने कोहरे की वजह से सीएम योगी हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर सका. जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी को अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा है. जिसके बाद अब 29 दिसंबर को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर रहेंगे,

बता दें कि 30 दिसंबर को पीएम मोदी के दौरे से पूर्व सीएम योगी वहां हो रही तैयारियों का आज जायजा लेने जाने वाले थे, लेकिन लो विजिबिलिटी के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. इसलिए वह अयोध्या नहीं जा सके हैं. मुख्यमंत्री के इस दौरे पर कई अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना था. लेकिन कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण लखनऊ से ही उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका.

गौरतलब है 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में नवनिर्मित एयरपोर्ट को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही कई हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. पीएम के आगमन से पहले सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......