Up : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में पकड़े 3 संदिग्ध, पूछताछ जारी
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी एटीएस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है. तीनों संदिग्ध आतंकी अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं. डीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अयोध्या जनपद से एटीएस ने हिरासत में लिया है. संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. अभी तक इनका किसी आतंकी संगठन से सम्बन्ध होना प्रकाश में नहीं आया है. अयोध्या समेत पूरी यूपी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा की गई है. एसपीजी, सीआईएसएफ, स्पेशल कमांडो, सीआरपीएफ, एनएसजी और एटीएस अयोध्या में मोर्चा संभाले हुए हैं. अयोध्ज्या से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं.

खुफिया एजेंसियों ने भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आतंकी हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है. अलर्ट के मद्देनजर अयोध्या से 100 किलोमीटर के दायरे में सुल्तानपुर-बाराबंकी और गोंडा तक सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है. पूरे उत्तर प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इतना ही नहीं, अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ एक हजार सीसीटीवी का नेटवर्क तैयार किया गया है. काशी-मथुरा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......