कड़ाके की ठंड को देखते हुए यूपी के स्कूलों में 31 जनवरी तक स्कूल बंद
File Photo


सहारनपुर : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. हालांकि कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे. सहारनपुर, गोरखपुर, मऊ और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे.

सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने ठंड एवं कोहरे की दृष्टिगत कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया. उधर मऊ जिले में भी जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों सहित समस्त बोर्डों के विद्यालयों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है.

उधर गोरखपुर और लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है. हालांकि इस दौरान परिषदीय स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहकर विभागीय कामकाज करते रहेंगे. कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है. यह फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......