इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा के साथ किया रेप, मामला दर्ज
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. मामले पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पर केस दर्ज किया गया है.


उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. कर्नलगंज एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीए थर्ड ईयर की छात्रा ने आरोप लगाया कि अजय सागर ने उसे प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया.

एसीपी यादव ने कहा, इसके बावजूद प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक उसे फोन और मैसेज करते थे. पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि 15 जनवरी को टीचर ने छात्रा को मम्फोर्डगंज के एक पार्क में बुलाया और धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगा.

पुलिस ने बताया कि उसके बाद सागर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया. एफआईआर में आरोप है कि टीचर ने छात्र को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी थी.

एसीपी यादव ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......