मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया कॉल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक कॉल से हड़कंप मच गया. इस कॉल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई. यह कॉल शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था. इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. शनिवार को लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में सीयूजी नंबर पर कॉल आया. जिसमें अज्ञात युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी. मामले को लेकर लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांसटेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था. जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी की शिकायत दर्ज होने के बाद से सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस कंट्रोल रूम पर इस तरह कॉल कर धमकी देने वाले की तेजी से तलाश की जा रही है. धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. इधर, पुलिस आरोपी का नंबर ट्रेस कर तलाशने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पहले भी मिल चुकी है धमकी
सीएम योगी आदित्यनाथ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. बीते साल भी एक युवक ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स के माध्यम से सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी भदोही का रहने वाला था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......