जौनपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही बदमाशों की पहचान
भाजपा नेता प्रमोद यादव


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. खबर है कि गोली लगने के बाद परिजन प्रमोद को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. प्रमोद यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सपा के पारस नाथ यादव ने जीत हासिल की था, वहीं जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं. 

हालांकि साल 2017 में धनंजय और जागृति का तलाक हो गया था. उसके बाद धनंजय ने तीसरी शादी श्रीकला रेड्डी से कर ली थी, जोकि अभी जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. फिलहाल प्रमोद की हत्या में अभी तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं. पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है. इसके लिए बाकायदा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चश्मदीदों को खोज रही है. 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है. जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है. उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है. उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......