मलिन बस्ती के बच्चों ने खेलकूद में दिखाई अपनी प्रतिभा
खुशी, अक्षय ,अंशु, रुखसार, आफरीन और सुकुरी को भी अलग-अलग क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया।


लखनऊ। आर्य श्री शिक्षा समिति द्वारा आज लखनऊ के मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन किया। आर्यश्री शिक्षा समिति एक पंजीकृत संगठन है जो पिछले 22 वर्षों से आगरा शहर में और 7 वर्षों से लखनऊ में समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है, विशेष रूप से वंचित समुदाय की महिलाओं और बच्चों पर यह संस्था विशेष कार्य कर रही है। संस्था का दृष्टिकोण मजबूत नैतिक मूल्य के साथ प्रभावी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है समाज के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए आर्य श्री शिक्षा समिति ने आगरा और लखनऊ शहर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सामुदायिक विकास की पहल शुरू की जिसमें प्राथमिक शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता प्रमुख हैं।  

लखनऊ की 6 मलिन बस्तियों गुलजार नगर इंदिरा नगर शहीद नगर मोहल्लापुर गाड़ी कनौरा और नटखेड़ा के बच्चों ने आज तीन तीन नृत्य का प्रदर्शन किया साथी अलग-अलग बस्तियां की रेस भी कराई गई, जिसमें गुलजार नगर केंद्र से रुखसार प्रथम, वैभव द्वितीय, उजमा तृतीय,गढ़ी कनौरा से आराध्या प्रथम, सलोनी द्वितीय, सुनैना तृतीय, मोहबिल्लापुर से आकाश प्रथम, सनी द्वितीय, नितिन तृतीय, नटखेड़ा से पियूष प्रथम, आयुष्मान द्वितीय, सरफराज तृतीय, और शहीद नगर केंद्र से ताज प्रथम, आफरीन द्वितीय, व निखिल तृतीय रहे।

इनके अलावा खुशी, अक्षय ,अंशु, रुखसार, आफरीन और सुकुरी को भी अलग-अलग क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। सर्वाधिक जागरूक माता में संजू रावत ममता रजिया रुखसाना आशिया और अमीषा बेगम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य श्री की निदेशक तूलिका कपूर ने बताया की संस्था ने अब तक 15000 से अधिक बच्चों को औपचारिक स्कूलों से जोड़ा है आर्य श्री कौशल विकास पहल द्वारा 300 से अधिक महिलाओं को अधिक रूप से स्वतंत्र भी बनाया गया है।

इस अवसर पर शहर के निर्माण व्यक्तियों में सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति यू के धवन, भारतीय रेल के मंडलीय खेल सचिव बी आर वरुण ,ज्योत्स्ना हबीबुल्लाह, पूजा सिकेरा सहित शुभम, अजय, प्रदीप, शालिनी, गजाला, नगमा, अंकुर, चंद्रकला, जयंती, सरिता, राज चौरसिया, जुबेर और मनीष उपस्थित थे।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें... नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें... नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि..

नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पीड़ित ......