राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने रामललाका दर्शन कर सरयू की आरती
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने रामललाका दर्शन कर सरयू आरती की


अयोध्या :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामलला का दर्शन कर सरयू आरती की। इससे पहले उन्होंने सरयू का दुग्ध अभिषेक कर उनका पूजन किया और 2100 बत्ती की आरती की। राष्ट्रपति शाम करीब 4:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट उत्तरी। इसके बाद में सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंची यहा गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व पुजारी हेमंत दास के सहयोग से उन्होंने  हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर आरती की और मंदिर की परिक्रमा की।

हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति ने सरयू तट स्थित साकेत होटल में विश्राम कर अल्पाहार किया। बाद में सरयू आरती करने पहुंची जहां उनके स्वागत के लिए घाट की सीढ़िया पर रेड कारपेट बिछाया गया था। राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक सरयू का दर्शन पूजन और आरती की इस दौरान उन्होंने सरयू आरती के समित के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास से सभी भारतीय और सरयू की महिमा के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

सबसे अंत में राष्ट्रपति ने राम जन्मभूमि पर सर्व प्रथम राम लला का दर्शन किया उनके स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद कोई कुबेर टीला पहुंची जहां उन्होंने कुबेश्वर महादेव का दर्शन किया समाचार लिखे जाने तक राष्ट्रपति कुबेश्वर महादेव का पूजन कर रही है इसके बाद में करीब 8:00 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगेl

(देश और दुनिया की खबरों केलिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 35 IPS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कप्तान, चारू निगम बनीं PAC गाजियाबाद की कमांडेंट..

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण पर नकेल कसने के ......