अमेठी : कांग्रेस दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़,बीजेपी पर लगा हमले का आरोप
File Photo


अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज में स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में रविवार की देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसके विरोध में सड़कों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस हमले को लेकर बयान जारी किया है.

कांग्रेस ने कहा, ‘यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और BJP के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं. सामने दिख रही हार से बौखलाए बीजेपी के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं.’

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘घटना के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचाया गया. इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा. ये घटना गवाह है कि अमेठी में BJP बुरी तरह हारने वाली है.’ बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं. वहीं बसपा से नन्हे सिंह चौहान मैदान में हैं. कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा पिछले तीन दिनों में अमेठी में सक्रिय हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......